मेरठ में बीएसएफ जवान घर में मृत पाया गया, शरीर पर गोली लगने का निशान

मेरठ में बीएसएफ जवान घर में मृत पाया गया, शरीर पर गोली लगने का निशान

मेरठ में बीएसएफ जवान घर में मृत पाया गया, शरीर पर गोली लगने का निशान
Modified Date: March 29, 2026 / 12:04 am IST
Published Date: March 29, 2026 12:04 am IST

मेरठ (उप्र), 28 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान अपने घर पर मृत अवस्था में पाया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर गोली लगने का निशान है। धनपुर गांव में घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

इंचौली थाना प्रभारी बजरंग प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मृतक की पहचान नैन सिंह (35) के रूप में हुई है, जो धनपुर गांव का निवासी था। वह बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात था और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और हमलावर की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि सिंह की तैनाती पश्चिम बंगाल में थी और वह छह मार्च को अपने घर आया था।

भाषा सं जफर गोला

गोला


लेखक के बारे में