Bulandshahr Crime News: छत पर खेल रहा था 8 साल का मासूम, तभी हो गया ये कांड, नहीं लगी किसी को भनक, पूरा परिवार सदमे में

Bulandshahr Crime News: छत पर खेल रहा था 8 साल का मासूम, तभी हो गया ये कांड, नहीं लगी किसी को भनक, पूरा परिवार सदमे में

Bulandshahr Crime News: छत पर खेल रहा था 8 साल का मासूम, तभी हो गया ये कांड, नहीं लगी किसी को भनक, पूरा परिवार सदमे में

Bulandshahr Crime News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 26, 2026 / 03:00 pm IST
Published Date: February 26, 2026 2:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शादी समारोह में फायरिंग से 8 साल का रेयांश वर्मा कोमा में
  • आरोपी पिता और बेटा फरार, पिता ने बेटे को फायरिंग के लिए उकसाया
  • पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया, आरोपी अब तक नहीं पकड़े गए

बुलंदशहर: Bulandshahr Crime News उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां जश्न में की गई फायरिंग से आठ साल की बच्चे को गोली लग गई। जिससे वह कोमा में चल गई। घटना के बाद अब आरोपी पिता और बेटा फरार हो गया है।

Bulandshahr Crime News मिली जानकारी के अनुसार, मामला शेखसराय इलाके में नगर थाना इलाके के सुनार वाली गली, सर्राफ बाजार की है। दरअसल, हिमांशु सोनी का इकलौता बेटा, आठ साल का रेयांश वर्मा, पड़ोसी के घर की छत पर खेल रहा था, इसी दौरान यहां शादी समारोह में भात की ​रस्में निभाई जा रही थी, भात की रस्म के समय की गई फायरिंग में पड़ोस के 9 वर्षीय बच्चे के सिर में गोली लग गई। चीखें सुनकर लोग ऊपर भागे। रेयांश खून से लथपथ गिरा हुआ मिला। पास में खेल रहे बच्चों ने परिवार को बताया। पीड़ित रेयांश को उसके पिता पहले पास के अस्पताल ले गए और बाद में उसे नोएडा के फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को डॉक्टरों ने करीब चार घंटे लंबी सर्जरी की थी। बच्चा कोमा में चला गया है और वेंटिलेटर सपोर्ट पर अपनी जिंदगी के लिए जूझ रहा है।

आरोपी के पिता ने उसे गोली चलाने के लिए उकसाया

बताया जा रहा है कि रॉबिन वर्मा के घर पर शादी चल रही थी अपनी बेटी की 20 फरवरी को होने वाली शादी की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान रॉबिन का 16 साल का बेटा, कृष्णा वर्मा, कथित तौर पर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल बाहर ले आया और हवा में फायरिंग शुरू कर दी। जब पड़ोसियों और वहां मौजूद लोगों ने उसे तंग गली और छतों पर खड़े लोगों के बारे में चेतावनी देते हुए रोकने की कोशिश की, तो पिता रॉबिन ने खुद कृष्णा को बंदूक चलाने के लिए उकसाया। जिससे गोली छत पर खेल रहे रेयांश को लग गई।

शूटर बाप-बेटा फरार

इस दुखद घटना को तीन दिन हो गए हैं। हालांकि, पुलिस टीमें अभी तक आरोपी और उसके पिता दोनों को गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। उनके घर के बाहर के विजुअल्स में दिख रहा है कि घर शादी के लिए सजाया गया था, लेकिन बंद था। परिवार अभी भी फरार है। उन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।