वोट मांगने गए भाजपा नेताओं और ग्रामीणों के बीच मारपीट, वायरल हो रहा ये वीडियो

Fight between BJP leaders and villagers video viral: वायरल वीडियो में एक युवक के सिर में गंभीर चोट दिख रही है । यह स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव बड्डा का मामला बताया जा रहा है।

वोट मांगने गए भाजपा नेताओं और ग्रामीणों के बीच मारपीट, वायरल हो रहा ये वीडियो

Fight between BJP leaders and villagers video viral

Modified Date: April 19, 2024 / 07:50 pm IST
Published Date: April 19, 2024 7:49 pm IST

Fight between BJP leaders and villagers video viral:  बुलंदशहर : यूपी में बुलंदशहर जिले में भाजपा नेताओं और गांव वालों के बीच मारपीट करने का मामला सामने आया है। ग्रामीण व भाजपा नेताओं के बीच यहां लाठी डंडे व धारदार हथियार तक की नौबत आ गई थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

read more: astar Lok Sabha Chunav 2024: ‘प्रभु राम ने इसी बस्तर में हराया था रावण के अहंकार को’, वोटिंग की प्रतिशत पर मंत्री चौधरी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

एक वायरल वीडियो में युवक मारपीट करता व पत्थर मारता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पर पहुंचे जनप्रतिनिधि से ग्रामीण 5 साल का हिसाब मांग रहा था। जिसके बाद ही यह मामला मारपीट तक पहुंच गया।

वायरल वीडियो में एक युवक के सिर में गंभीर चोट दिख रही है । यह स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव बड्डा का मामला बताया जा रहा है।

read more: CG Lok Sabha Chunav 2024: पहले चरण के मतदान के ही दिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, 21 ग्राम पंचायतों के सरपंच ने थामा बीजेपी का दामन 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com