बस ने स्कूटी को टक्कर मारी, मां की मौत और बेटी घायल

बस ने स्कूटी को टक्कर मारी, मां की मौत और बेटी घायल

बस ने स्कूटी को टक्कर मारी, मां की मौत और बेटी घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: December 7, 2021 1:55 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), सात दिसंबर (भाषा) जिले के शाहपुर इलाके में एक बस ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी तथा एक महिला को कुचल दिया और उसकी बेटी को घायल कर दिया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने बस क्षतिग्रस्त कर दी। उन्होंने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को हुई जब उत्तर प्रदेश रोडवेज की तेज रफ्तार से जा रही बस ने यहां तवली गांव के पास स्कूटी को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने शाहपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग को जाम कर दिया और पथराव किया, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई।

बस से कुचल कर जान गंवाने वाली महिला की पहचान सोनम के रूप में हुई है। उसकी बेटी स्वाति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भाषा मनीषा शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में