खुद को नेशनल शूटर बता महिला इंजीनियर से करता रहा रेप, अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में कार्यरत महिला इंजीनियर ने खुद को नेशनल शूटर बताने वाले एक शख्स के खिलाफ रेप की शिकायत की है, महिला का आरोप है कि 5 साल से आरोपी शादी का झांसा देकर रेप कर रहा है। national shooter raping a woman engineer:
national shooter raping a woman engineer: लखनऊ, 05 मई 2022। लखनऊ के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में कार्यरत महिला इंजीनियर ने अपने आपको नेशनल शूटर बताने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है, इसके साथ ही अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी संगीन आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<
read more: Crime News : 6 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या | Murder के बाद साइंस कॉलेज के पास फेंका शव
इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता के मुताबिक, 5 साल पहले आरोपी से मुलाकात हुई थी, आरोपी प्रशांत विजय गोंडा का रहने वाला है और लखनऊ में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता और अपने आपको नेशनल शूटर बताता है, इसकी सोशल मीडिया पर काफी फोटो मौजूद है।
national shooter raping a woman engineer: प्रशांत विजय की मुलाकात पीड़िता से टेंडर के सिलसिले में पीडब्ल्यूडी ऑफिस में हुई थी, इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था, पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने पहले दुष्कर्म किया और उसके बाद लगातार वह गोमती नगर स्थित अपार्टमेंट में आकर शोषण करता था।
शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी
पीड़िता के अनुसार, शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की भी धमकी देता और लगातार आरोपी अप्राकृतिक संबंध बनाता था और ना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। प्रशांत विजय ने पीड़िता को गोल्ड मेडलिस्ट नेशनल शूटर बताया है। हालांकि पुलिस इस एंगल की जांच की जा रही है, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने अर्जी दी थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया, आज आरोपी को हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Facebook


