महंगाई के मुद्दे को गंभीरता से ले केंद्र सरकार : मायावती

महंगाई के मुद्दे को गंभीरता से ले केंद्र सरकार : मायावती

महंगाई के मुद्दे को गंभीरता से ले केंद्र सरकार : मायावती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: April 7, 2022 11:47 am IST

लखनऊ, सात अप्रैल (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने देश में बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है।

मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी की जबर्दस्त मार व तनाव झेल रही जनता अब पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस आदि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण घुट-घुट कर जीने को मजबूर है। यह अति-चिन्ताजनक है।’’

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इस मामले को गंभीरता से ले।

गौरतलब है कि देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगभग रोजाना वृद्धि हो रही है जिससे आवश्यक वस्तुओं के दाम भी ऊंचे हो गए हैं। बुधवार को इनमें 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, बीते 16 दिनों में कुल दस रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जा चुकी है।

भाषा सलीम संतोष शोभना

शोभना


लेखक के बारे में