प्रधानमंत्री के सम्भावित कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

प्रधानमंत्री के सम्भावित कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

प्रधानमंत्री के सम्भावित कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा
Modified Date: April 22, 2026 / 12:01 am IST
Published Date: April 22, 2026 12:01 am IST

वाराणसी (उप्र), 21 अप्रैल (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सम्भावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

योगी ने प्रधानमंत्री के भ्रमण के दौरान आयोजित किये जाने वाले महिला सम्मेलन की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी के सम्भावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के आवागमन की समुचित व्यवस्था के साथ ही, वाहनों की पार्किंग, पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री के सम्भावित कार्यक्रम के दौरान लोकार्पित एवं शिलान्यास वाली परियोजनाओं की जानकारी दी गयी।

मुख्यमंत्री ने मणिकर्णिका घाट एवं दालमण्डी सड़क चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाते हुए इन्हें गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराए जाने के निर्देश भी दिए।

बयान के अनुसार बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने श्री कालभैरव मन्दिर एवं श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में दर्शन-पूजन किया।

प्रधानमंत्री के आगामी 28 अप्रैल को वाराणसी में ‘नारी शक्ति महोत्सव’ कार्यक्रम में भाग लेने और अगले दिन हरदोई में गंगा एक्सप्रेस—वे का उद्घाटन करने की सम्भावना है।

भाषा सलीम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में