ट्रैक्टर की टक्कर से बच्चे की मौत
ट्रैक्टर की टक्कर से बच्चे की मौत
अमेठी (उप्र), 18 फरवरी (भाषा) अमेठी जिले के जामो क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास वारिस गंज मार्ग पर 17 फरवरी की शाम विराज (चार) नामक बच्चा खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता कृष्ण प्रकाश यादव की शिकायत के अनुसार ट्रैक्टर गौरीगंज थाने के पूरे दयालपुर गांव के निवासी विवेक तिवारी का बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
भाषा सं. सलीम सुरभि
सुरभि

Facebook


