गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करें बच्चे : योगी आदित्यनाथ
गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करें बच्चे : योगी आदित्यनाथ
लखनऊ, 25 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मी की छुट्टियों के अवसर पर प्रदेश के बच्चों के नाम सोमवार को एक पत्र लिखते हुए बच्चों व अभिभावकों से अपील की कि वे छुट्टियों का उपयोग आनंद लेने, नयी सीख और संस्कारों को जानने में करें।
योगी आदित्यनाथ ने यह पत्र सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर साझा किया।
पत्र में उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे बच्चों, गर्मी की छुट्टियां आप सभी के लिए आनंद, उत्साह और नए अनुभवों का समय लेकर आती हैं। किशोर एवं युवा इन छुट्टियों में नयी भाषा या नया कौशल सीख सकते हैं।”
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को इन छुट्टियों में ननिहाल और ददिहाल जरूर ले जाएं।
उन्होंने कहा कि बच्चों को परिवार के साथ समय बिताने दें, ताकि वे अपने संस्कारों और परंपराओं को निकट से जान सकें। साथ ही, उन्होंने ग्रीष्मावकाश में बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का भी प्रयास करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा, “मेरी आप सभी से अपील है कि इन छुट्टियों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का भी संकल्प लें। छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं।”
भाषा आनन्द सिम्मी खारी
खारी

Facebook


