पुलिस क्षेत्राधिकारी जिया उल हक हत्याकांड के आरोपी को मिली जमानत

पुलिस क्षेत्राधिकारी जिया उल हक हत्याकांड के आरोपी को मिली जमानत

पुलिस क्षेत्राधिकारी जिया उल हक हत्याकांड के आरोपी को मिली जमानत
Modified Date: November 30, 2022 / 09:17 pm IST
Published Date: November 30, 2022 9:17 pm IST

लखनऊ, 30 नवंबर (भाषा) इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने प्रतापगढ़ में पुलिस अधिकारी जिया उल हक की हत्या के मामले में आरोपी मंजीत यादव को बुधवार को जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति डी. के. सिंह की पीठ ने यह आदेश मंजीत यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। अदालत ने उसे इस आधार पर जमानत दी है कि वह पिछले नौ साल से जेल में बंद है और मामले की सुनवाई अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

गौरतलब है कि प्रतापगढ़ के कुंडा के पुलिस क्षेत्राधिकारी रहे जिया उल हक की वर्ष 2013 में ड्यूटी के दौरान हत्या कर दी गई थी।

भाषा सं सलीम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में