गोरखपुर में आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या की
गोरखपुर में आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या की
गोरखपुर (उप्र) 17 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के भटहट इलाके में सोमवार को आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने कथित तौर पर एक युवक द्वारा मोबाइल फोन पर परेशान किये जाने के बाद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया मरने वाली किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा थी। उसकी मां अपनी किराने की दुकान के लिए सामान खरीदने के लिए भटहट बाजार गयी थी। उन्होंने बताया कि घर में अन्य किसी सदस्य के मौजूद न होने पर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन के मोबाइल पर एक युवक का संदेश देखा और शिकायत करने थाने पहुंचा, लेकिन उसे खबर मिली कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है
भटहट पुलिस चौकी प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
भाषा सं आनन्द रंजन
रंजन

Facebook


