LIC Bonus Share: LIC निवेशकों की बल्ले-बल्ले! पहली बार ‘फ्री’ में मिलेंगे शेयर, जानिए किसे और कितना मिलेगा फायदा?

LIC Bonus Share: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने की तैयारी में है। इस खबर से शेयर 7% से ज्यादा उछल गया। वहीं, किसे और कितने शेयर मिलेंगे इसका अंतिम फैसला 13 अप्रैल की बोर्ड मीटिंग में लिया जाएगा। (NSE: LICI, BSE: 543526)

LIC Bonus Share: LIC निवेशकों की बल्ले-बल्ले! पहली बार ‘फ्री’ में मिलेंगे शेयर, जानिए किसे और कितना मिलेगा फायदा?

(LIC Bonus Share/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: April 8, 2026 / 02:54 pm IST
Published Date: April 8, 2026 2:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • LIC पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में।
  • खबर आते ही शेयर 7% से ज्यादा चढ़ा।
  • रिकॉर्ड डेट तय करेगी किसे मिलेगा फायदा।

नई दिल्ली: LIC Bonus Share: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी Life Insurance Corporation of India (LIC) अपने निवेशकों को तोहफा देने की तैयारी में है। कंपनी पहली बार बोनस शेयर यानी फ्री शेयर देने पर विचार कर रही है। इस खबर के सामने आते ही आज बुधवार को शेयर बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली और कंपनी का शेयर 7% से ज्यादा उछलकर 803.60 रुपये तक पहुंच गया।

पहली बार मिलेगा बोनस शेयर

साल 2022 में शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद से LIC ने निवेशकों को डिविडेंड तो दिया है, लेकिन बोनस शेयर देने का यह पहला मौका होगा। कंपनी ने 7 अप्रैल को एक्सचेंज फाइलिंग में इस प्रस्ताव की जानकारी दी। इस पर अंतिम फैसला 13 अप्रैल को होने वाली बोर्ड मीटिंग में लिया जाएगा। इस बैठक में यह तय होगा कि बोनस शेयर जारी किए जाएं या नहीं और अगर हां, तो किस अनुपात में दिया जाएगा।

किसे मिलेगा फायदा?

बोनस शेयर का फायदा हर निवेशक को नहीं मिलता, बल्कि इसके लिए रिकॉर्ड डेट तय की जाती है। जिन निवेशकों के खाते में उस तय तारीख तक LIC के शेयर होंगे वही इस लाभ के हकदार होंगे। बोर्ड मीटिंग में ही रिकॉर्ड डेट की घोषणा की जाएगी। इसलिए निवेशकों की नजर अब इस अहम तारीख पर टिकी है, क्योंकि इसी के आधार पर तय होगा कि किसे फ्री शेयर मिलेंगे।

Life Insurance Corporation of India (LIC) – डेटा अपडेट (8 अप्रैल 2026)

पैरामीटर विवरण
आज का शेयर मूल्य (INR) 792.55 (+49.35 / 6.64%)
Open (खुला मूल्य) 780
High (उच्चतम) 803.6
Low (न्यूनतम) 773.5
Market Cap (बाजार पूंजीकरण) 5.02L Cr
P/E Ratio 9.46
52-सप्ताह उच्च 980
52-सप्ताह न्यूनतम 721.5
Dividend (डिविडेंड) 1.51%
Quarterly Dividend Amount (त्रैमासिक डिविडेंड राशि) 2.99

बोनस शेयर क्यों देती हैं कंपनियां?

कंपनियां तब बोनस शेयर जारी करती हैं जब उनके पास अतिरिक्त रिजर्व होता है। इससे कंपनी अपनी पूंजी संरचना को मजबूत करती है और प्रति शेयर आय को संतुलित करती है। बोनस शेयर एक तय अनुपात जैसे 1:1 या 1:2 में दिए जाते हैं। फिलहाल LIC ने इस अनुपात का खुलासा नहीं किया है। अब निवेशकों को 13 अप्रैल की बैठक का इंतजार है, जहां इस बड़े फैसले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।