BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की फरियादें, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश, कहा – पीड़ितों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।

CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit/Image Credit: IBC24.in

CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit/Image Credit: IBC24.in

karan nepali
Published: 30 Mar 2026 | 3:48 pmModified: 01 Apr 2026 | 6:25 pm
HIGHLIGHTS
  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
  2. सीएम योगी ने जनता के प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपकर समस्या का निवारण करने का निर्देश दिया।
  3. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर पीड़ित की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपकर निर्देश दिया कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर पीड़ित की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। बयान के मुताबिक, उन्नाव के बांगरमऊ से आईं ममता तिवारी ने कुछ लोगों पर मंदिर पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। महिला ने आरोप लगाया कि कब्जा करने वाले लोग उन्हें मंदिर में पूजा करने भी नहीं रहे हैं।

सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधीक्षक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बदायूं से आए एक किसान ने शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी फसल नष्ट कर दी, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए और (CM Yogi Adityanath News) दोषियों के खिलाफ तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। बलरामपुर के एक फरियादी ने गांव की जर्जर सड़क की समस्या उठाई और आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान कई वर्षों से इसका निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर स्थिति का आकलन करें और सड़क निर्माण सुनिश्चित करें।

सीएम योगी ने सुनी खिलाड़ी की समस्या

CM Yogi Adityanath News:  ‘जनता दर्शन’ में फर्रुखाबाद निवासी एक खिलाड़ी ने भी अपनी समस्या रखी। उसने बताया कि वह निशानेबाज हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं तथा खिलाड़ी ने शस्त्र लाइसेंस दिलाने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ी के आवेदन का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बयान के अनुसार, ‘जनता दर्शन’ में जमीन और पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले भी आए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों पर यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

लखनऊ से आए एक फरियादी ने अवैध कॉलोनी से संबंधित मुद्दा उठाया, जिस पर मुख्यमंत्री ने आवास आयुक्त को नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। (CM Yogi Adityanath News)  कुछ अन्य फरियादियों ने सरकारी जमीन पर कब्जे और पुलिस कार्रवाई से असंतोष की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की संतुष्टि सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इन्हे भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: CM Yogi Adityanath listen people grievances during Janata Darshan

शहर की खबरें

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm