उप्र को 12 पर्यटन परिपथों में बांटकर विस्तृत विकास नीति अपनायी : पर्यटन मंत्री

उप्र को 12 पर्यटन परिपथों में बांटकर विस्तृत विकास नीति अपनायी : पर्यटन मंत्री

उप्र को 12 पर्यटन परिपथों में बांटकर विस्तृत विकास नीति अपनायी : पर्यटन मंत्री
Modified Date: February 16, 2026 / 08:53 pm IST
Published Date: February 16, 2026 8:53 pm IST

लखनऊ, 16 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार ने पूरे राज्य को 12 पर्यटन परिपथों में बांटकर एक विस्तृत विकास नीति अपनाई है।

उन्होंने कहा कि ये परिपथ किसी धर्म या जाति के आधार पर नहीं, बल्कि सभी समुदायों और सांस्कृतिक धरोहरों को ध्यान में रखकर बनाये गये हैं।

विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायकों कमाल अख्तर और नफीस अहमद द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में पर्यटन मंत्री ने कहा, ”सरकार ने पूरे राज्य को 12 टूरिस्ट सर्किट में बांटकर एक विस्तृत विकास नीति अपनाई है। इनमें रामायण, ब्रज, बौद्ध, महाभारत, शक्तिपीठ, सूफी-कबीर, जैन, बुंदेलखंड, इको-टूरिज्म, वन्यजीव एवं पर्यावरण, शिल्प और स्वाधीनता आंदोलन सर्किंट शामिल हैं।”

सिंह ने कहा, ”ये सर्किट किसी धर्म या जाति के आधार पर नहीं बल्कि सभी समुदायों और सांस्कृतिक धरोहरों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।’

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 और 2025-26 के बीच कुल 110 परियोजनाओं को मंज़ूरी दी गई है।

मंत्री ने दावा किया कि वर्ष 2017 से पहले की समाजवादी पार्टी सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में सिर्फ 24 परियोजनाओं के लिये 109 करोड़ रुपये दिए थे जबकि इसकी तुलना में, मौजूदा सरकार ने 2024-25 के बजट में 1,734.31 करोड़ रुपये दिए हैं। यह करीब 16 गुना ज्यादा है।

मंत्री ने सवाल पूछने वाले सदस्य कमाल अख्तर का नाम लेते हुए कहा कि उनके चुनाव क्षेत्र (मुरादाबाद ज़िले के कांठ क्षेत्र) में भी विकास कार्य हुए हैं।

भाषा

सलीम रवि कांत


लेखक के बारे में