आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों ने न्यायाधीश को दी धमकी

आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों ने न्यायाधीश को दी धमकी

आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों ने न्यायाधीश को दी धमकी
Modified Date: February 27, 2026 / 11:29 am IST
Published Date: February 27, 2026 11:29 am IST

बिजनौर (उप्र), 27 फरवरी (भाषा) बिजनौर जिले की एक अदालत में दो व्यक्तियों ने आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद न्यायाधीश को धमकी दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अजीत पवार ने बताया कि जयदीप और पिंटू चौहान को 19 मई 2024 को धामपुर क्षेत्र के मटौरा दुर्ग गांव में पुखराज को कार से कुचलकर उसकी हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को दोषी ठहराया गया।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) निजेन्द्र कुमार ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

पवार के अनुसार, सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद दोषियों ने न्यायाधीश को धमकी देते हुए कहा कि वे जानते हैं कि वह कहां रहते हैं और उन्हें नहीं छोड़ेंगे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि धमकी के बाद न्यायाधीश की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भाषा सं जफर

वैभव खारी

खारी


लेखक के बारे में