Meerut Sex Racket News : होटल में धड़ल्ले से चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा! 6 कमरों में इस हालत में मिले 6 जोड़े, पुलिस की नजर पड़ी तो मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर एक होटल में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 6 कमरों से 6 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। वहीं, युवतियों को होटल लाने वाला कथित मुख्य व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

Meerut Sex Racket News : होटल  में धड़ल्ले से चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा! 6 कमरों में इस हालत में मिले 6 जोड़े, पुलिस की नजर पड़ी तो मचा हड़कंप
Modified Date: August 31, 2026 / 09:18 pm IST
Published Date: August 31, 2026 9:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मेरठ के होटल में पुलिस की अचानक छापेमारी
  • 6 कमरों से 6 युवक-युवतियां हिरासत में
  • देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

मेरठ : Meerut Sex Racket News :  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक होटल पर पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के 6 कमरों से 6 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में हिरासत में लेकर उनके पहचान पत्रों की जांच शुरू की है।

 पुलिस के सामने से फरार युवतियों को होटल में लाने वाला व्यक्ति

पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। Hotel Sex Racket छापेमारी के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि युवतियों को कथित तौर पर होटल में लाने वाला मुख्य व्यक्ति पुलिस की मौजूदगी के बीच ही चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

जाँच में जुटी पुलिस

हालांकि, एक दिन पहले ही हस्तिनापुर थाना प्रभारी कमल शंकर त्रिवेदी ने होटल संचालकों को अनैतिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद यह मामला सामने आया। पुलिस हिरासत में लिए गए सभी युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है और उनके पहचान पत्रों की जांच में जुटी है। वहीं, पुलिस के सामने से फरार हुए संदिग्ध व्यक्ति की पहचान और होटल संचालकों से उसके संबंधों का पता लगाकर उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.