गाजीपुर में सड़क हादसे में अदालत कर्मी की मौत
गाजीपुर में सड़क हादसे में अदालत कर्मी की मौत
गाजीपुर (उप्र), 15 सितंबर (भाषा) गाजीपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली क्षेत्र के बंशीबाजार (बड़ीबाग) मुहल्ला में स्थानीय अदालत के एक कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया की मूल रूप से चंदौली जिले के निवासी बृजेश श्रीवास्तव (52) यहां जिला एवं सत्र अदालत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को वह कहीं जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मृत्यु हो गई। जिला न्यायाधीश धर्मेंद्र पांडेय ने अस्पताल पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं आनन्द मनीषा नोमान
नोमान

Facebook


