धन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
धन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद (उप्र), 27 अप्रैल (भाषा) गाजियाबाद जिले में मसूरी इलाके में सोमवार को धन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने यह बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र के भुडगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र में आज दोपहर धन के लेनदेन के विवाद में आरिफ नामक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई गुलफाम (35) पर सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किया और भाग गया।
उन्होंने बताया कि गुलफाम को नाजुक हालत में डासना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोदीनगर के सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने कहा, ‘ आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।’
भाषा सं सलीम शोभना
शोभना

Facebook


