उप्र के बांदा में नहर के पानी में डूबने से दलित व्यक्ति की मौत

उप्र के बांदा में नहर के पानी में डूबने से दलित व्यक्ति की मौत

उप्र के बांदा में नहर के पानी में डूबने से दलित व्यक्ति की मौत
Modified Date: September 17, 2026 / 12:28 pm IST
Published Date: September 17, 2026 12:28 pm IST

बांदा (उप्र), 17 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव में नहर के पानी में डूबने से एक दलित व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी।

बिसंडा थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव के नहर के पानी में डूबने से एक दलित व्यक्ति मलखे उर्फ मलखान कोरी (47) की मौत हो गई है। बृहस्पतिवार की सुबह उसके शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम साइकिल में सवार होकर व्यक्ति किसी काम से पड़ोसी गांव चौंसड़ गांव गया था, रात में वापस घर न लौटने पर उसकी खोज की जाती रही।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह एक किसान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पानी से बाहर निकलवाया।

पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी गई है।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में