दारुल उलूम ने कांवड़ यात्रा के दौरान छात्रों के लिए विशेष परामर्श जारी किया

दारुल उलूम ने कांवड़ यात्रा के दौरान छात्रों के लिए विशेष परामर्श जारी किया

दारुल उलूम ने कांवड़ यात्रा के दौरान छात्रों के लिए विशेष परामर्श जारी किया
Modified Date: August 6, 2026 / 12:42 am IST
Published Date: August 6, 2026 12:42 am IST

सहारनपुर (उप्र), पांच अगस्त (भाषा) सहारनपुर जिले के देवबंद स्थित इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम ने कांवड़ यात्रा के दौरान अपने विद्यार्थियों के लिए विशेष परामर्श जारी करते हुए उन्हें कांवड़ मार्गों पर अनावश्यक आवाजाही से परहेज करने को कहा है।

बुधवार शाम जारी एक लिखित आदेश में छात्रावास प्रभारी मौलाना अशरफ अब्बास ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए यह परामर्श जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि छात्रों से कांवड़ मार्गों और जीटी रोड पर अनावश्यक आवाजाही से बचने और आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही छात्रों को आरक्षित बोगियों में ही यात्रा करने और हर समय दारुल उलूम द्वारा जारी पहचान पत्र साथ रखने को भी कहा गया है।

दारुल उलूम ने कहा कि सूर्यास्त के बाद किसी भी छात्र को बिना पहचान पत्र के परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक


लेखक के बारे में