लखनऊ में ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम के चालक की मौत

लखनऊ में ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम के चालक की मौत

लखनऊ में ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम के चालक की मौत
Modified Date: September 29, 2026 / 12:53 pm IST
Published Date: September 29, 2026 12:53 pm IST

लखनऊ, 29 सितंबर (भाषा) लखनऊ के सुलतानपुर मार्ग पर एक ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम (छोटे ट्रक) के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अहिमामऊ इलाके में सूर्या होटल के पास सोमवार देर रात हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और पुलिस की डायल-112 सेवा की टीम मौके पर पहुंची और डीसीएम को क्षतिग्रस्त हालत में पाया। पुलिस ने बताया कि अहिमामऊ के रहने वाले डीसीएम चालक नेत्रपाल सिंह (52) को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रेलर मौके पर नहीं मिला और उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए भारी क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डीसीएम को हटाया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार से शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा किशोर आनन्द

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में