Deputy CM Helicopter Emergency Landing: बन आई थी डिप्टी सीएम की जान पर बात, हजारों फीट ऊंचाई पर हेलीकॉटर से उठने लगा था धुआं, ऐसे बची भाजपा नेता की जान

Keshav Prasad Maurya Helicopter: उत्तरप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस समय हड़कंप मच गया जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर को अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

Deputy CM Helicopter Emergency Landing: बन आई थी डिप्टी सीएम की जान पर बात, हजारों फीट ऊंचाई पर हेलीकॉटर से उठने लगा था धुआं, ऐसे बची भाजपा नेता की जान

deputy cm helicopter emergency landing/ image source: IBC24

Modified Date: March 7, 2026 / 01:53 pm IST
Published Date: March 7, 2026 1:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
  • उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी
  • केबिन में धुआं भरने की सूचना

Deputy CM Helicopter Emergency Landing: लखनऊ: उत्तरप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस समय हड़कंप मच गया जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर को अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। वह लखनऊ से कौशांबी के दौरे पर जा रहे थे, तभी उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और अंदर धुआं भरने की सूचना मिली। स्थिति को गंभीर देखते हुए पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित स्थान पर उतार दिया। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और अब हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच की जा रही है।

Keshav Prasad Maurya: सांकरा गांव की बताई जा रही घटना

लखनऊ में उस समय हड़कंप मच गया जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री लखनऊ से Kaushambi के दौरे पर जा रहे थे। इसी दौरान उड़ान के बीच हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आपात लैंडिंग कराने का फैसला लिया। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन अलर्ट हो गए। राहत की बात यह रही कि हेलीकॉप्टर सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लिया गया और उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Keshav Prasad Maurya Helicopter Emergency Landing: हेलीकॉप्टर के अंदर अचानक धुआं भरने लगा था

सूत्रों के अनुसार उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर के अंदर अचानक धुआं भरने लगा था। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण केबिन में धुआं दिखाई दिया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पायलट ने तुरंत स्थिति को समझते हुए नजदीकी सुरक्षित स्थान पर हेलीकॉप्टर उतारने का निर्णय लिया। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड होते ही सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उपमुख्यमंत्री को बाहर निकाला। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि अगर थोड़ी भी देर होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। घटना के बाद हेलीकॉप्टर को सुरक्षा घेराबंदी में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी टीम और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर उड़ान के दौरान धुआं क्यों उठा और खराबी किस वजह से आई।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।