डॉक्टर की हत्या के दोषी को उम्रकैद

डॉक्टर की हत्या के दोषी को उम्रकैद

डॉक्टर की हत्या के दोषी को उम्रकैद
Modified Date: September 10, 2025 / 09:43 pm IST
Published Date: September 10, 2025 9:43 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 10 सितंबर (भाषा) मुजफ्फर नगर जिले की एक स्थानीय अदालत ने एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या करने के जुर्म में एक व्यक्ति को बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने बताया कि शहजाद नामक व्यक्ति ने डॉक्टर मेहरबान की चार अप्रैल 2017 को कोतवाली थाना क्षेत्र के किदवईनगर इलाके में उनके क्लिनिक में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने शहजाद को 90 हजार रुपये उधार दिये थे और पैसा वापस मांगने पर उसने डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी।

सिंह ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंजुला भालोटिया ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शहजाद को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सज़ा सुनाई और उनपर 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

भाषा सं. सलीम नोमान

नोमान


लेखक के बारे में