सपा प्रमुख अखिलेश ने नड्डा के संवाददाता सम्मेलन पर तंज कसा
सपा प्रमुख अखिलेश ने नड्डा के संवाददाता सम्मेलन पर तंज कसा
लखनऊ, 22 जुलाई (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की संवाददाता सम्मेलन पर तंज करते हुए कहा कि इसी से यह पता चलता है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस मुद्दे को सुलझाने को लेकर कितनी उदासीन है।
यादव ने बुधवार शाम ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा , ‘सुना है युवाओं के आंदोलन पर भाजपा सरकार ने आनन-फानन में अभी-अभी अचानक कोई प्रेस कांफ्रेंस की है। विभाग किसी और मंत्री का, और जवाब किसी और मंत्री का।’
उन्होंने पोस्ट में आगे कहा, ‘ये ही तथ्य बताता है कि भाजपा इस मसले को सुलझाने के लिए किस हद तक अगंभीर है और एक तरह से युवाओं का मजाक उड़ा रही है।’
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पोस्ट में यह भी कहा, ‘युवाओं ने इस तत्वहीन प्रेस कांफ्रेंस को जीरो नंबर देकर फेल करार दिया है।’
अखिलेश यादव ने यह पोस्ट केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बुधवार को एक्सप्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नीट पेपर लीक मामले में राजनीति करने का आरोप लगाये जाने और विपक्ष से आरोप-प्रत्यारोप में पड़ने के बजाय संसद में इस मुद्दे पर ‘गहन चर्चा’ करके समस्या का ‘स्थायी समाधान’ निकलने का आह्वान किये जाने के बाद की है।
सपा प्रमुख ने कहा, ‘अच्छा हुआ समय रहते सबकी आंखें खुल गईं हैं क्योंकि सबको अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है और देश की एकता की भी। ये एक ख़ुशनुमा बदलाव है। अब भाजपा जाएगी, फिर कभी नहीं आएगी!’
भाषा सलीम रंजन
रंजन
रंजन

Facebook


