आगरा में ट्रक से 9.5 करोड़ का डोडा पाउडर बरामद

आगरा में ट्रक से 9.5 करोड़ का डोडा पाउडर बरामद

आगरा में ट्रक से 9.5 करोड़ का डोडा पाउडर बरामद
Modified Date: August 11, 2023 / 10:23 pm IST
Published Date: August 11, 2023 10:23 pm IST

आगरा, 11 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में राज्य कर विभाग की टीम ने एक ट्रक से 9.5 करोड़ रुपये का डोडा पाउडर बरामद किया है, जिसे यह इमली के कागजात पर ले जाया जा रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

नगर पुलिस उपायुक्त सूरज राय ने बताया कि पुलिस दल ने ट्रक को पकड़ लिया तो चालक एवं परिचालक मौके से भाग निकले, पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स ने जांच की।

उन्होंने बताया कि ट्रक से 2375 किलोग्राम डोडा पाउडर बरामद किया गया जिसकी कीमत करीब 9.5 करोड़ रुपये आंकी गयी है ।

पुलिस ने बताया कि यह खेप कहां जा रहा था, इसके बारे में पुलिस पता कर रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में