शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर घायल, गिरफ्तार
शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर घायल, गिरफ्तार
शाहजहांपुर (उप्र), तीन जुलाई (भाषा) शाहजहांपुर जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक मादक पदार्थ तस्कर घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात तिलहर थाना क्षेत्र में हुई जब एक मोटरसाइकिल सवार ने रुकने का इशारा करने पर भागने का प्रयास किया। मोटरसाइकिल फिसल गई और सवार ने कथित तौर पर पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिसकर्मियों ने जवाबी गोलीबारी की।
आरोपी की पहचान बरेली जिले के निवासी रियाज मोहम्मद उर्फ बाबू (38) के रूप में हुई। उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने कहा कि रियाज दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम सहित कई मामलों में वांछित है। इलाज के लिए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
भाषा सं जफर वैभव
वैभव

Facebook


