Guna School News: स्कूल की पानी की बोतलों में यूरिन! खोलते ही छात्राओं के उड़े होश, शिकायत के बाद स्कूल में हड़कंप
Guna School News: स्कूल की पानी की बोतलों में यूरिन! खोलते ही छात्राओं के उड़े होश, शिकायत के बाद स्कूल में हड़कंप
Guna School News | Photo Credit: AI
- छात्राओं की बोतलों में यूरिन
- शिक्षा के मंदिर की मर्यादा भंग
- दो अतिथि शिक्षक बर्खास्त
गुना: Guna School News जिले के आरोन क्षेत्र स्थित घटावदा हाईस्कूल में मानवता और शिक्षा के मंदिर की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल में नाबालिग लड़कियों की पीने के पानी की बोतलों में यूरिन मिला दिया। (School Water Bottle Urine) जब पीड़ित छात्राओं ने इसकी शिकायत प्राचार्य मूलचंद कौशिक से की, तो मामले को दबाने के लिए कथित तौर पर छात्राओं को चॉकलेट खाने और मुंह का स्वाद खराब होने का झांसा देकर चुप रहने की सलाह दी गई।
Guna School News इस प्रशासनिक संवेदनहीनता के उजागर होते ही हड़कंप मच गया। मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी गुना ने कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित मिले अतिथि शिक्षक रामकिशोर शर्मा और रणवीर सिंह धाकड़ की सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी हैं। वहीं प्राचार्य मूलचंद कौशिक और माध्यमिक शिक्षक शिवप्रसाद जाट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जांच समिति ने स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन पर बेहद गंभीर सवाल खड़े किए हैं, वहीं पीड़ित नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने इस घिनौनी वारदात को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है, जिन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।
नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले और नाबालिग छात्राओं की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक करने वाले जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जा सकता। जब स्कूल के भीतर ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो यह सीधे तौर पर प्रशासनिक नाकामी है। महज़ नोटिस और बर्खास्तगी का खेल काफी नहीं, प्रशासन को कठोर सबक सिखाना होगा ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
इन्हें भी पढ़ें:-
- UP IAS Transfer List: देर रात एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! बदले गए इन संभागों के कमिश्रर, 17 IAS अफसर इधर से उधर
- Vande Bharat: कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर, बताया गया ‘रियल लाइफ बैटमैन’, भाजपा के इन नेताओं ने साधा निशाना
- Govt Increases Employees Basic Salary: सरकार ने बढ़ाई इन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी.. अब हर किसी के खाते में आएगा 21,000 रुपये, भत्ता 1590 रुपये अलग

Facebook


