शाहजहांपुर में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार
शाहजहांपुर में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार
शाहजहांपुर (उप्र), 23 मई (भाषा) शाहजहांपुर जिले में आठ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र निवासी आठ वर्षीय बच्ची शुक्रवार शाम कुछ सामान खरीदने गांव जा रही थी तो खेतों से गुजरते समय गांव का ही वीरेंद्र प्रताप उर्फ गोविंद उसे बहला-फुसलाकर ट्यूबवेल पर ले गया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि घर लौटकर बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।
उन्होंने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
भाषा सं आनन्द खारी
खारी

Facebook


