Aishwarya Rai Cannes 2026 : आखिरकार खत्म हुआ फैंस का इंतजार, कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर नीले गाउन में उतरीं ऐश्वर्या राय, लुक देख थम गई सांसें

कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। इलेक्ट्रिक ब्लू स्कलप्टेड गाउन, ग्लोइंग मेकअप और स्लिम लुक में ऐश्वर्या ने रेड कारपेट पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Aishwarya Rai Cannes 2026 : आखिरकार खत्म हुआ फैंस का इंतजार, कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर नीले गाउन में उतरीं ऐश्वर्या राय, लुक देख थम गई सांसें

Aishwarya Rai Cannes 2026 / Image source : X

Modified Date: May 23, 2026 / 08:35 am IST
Published Date: May 23, 2026 8:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • इलेक्ट्रिक ब्लू गाउन में ऐश्वर्या राय ने Cannes 2026 में बिखेरा जलवा
  • नया स्लिम लुक देखकर फैंस ने की जमकर तारीफ
  • बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान फिल्म फेस्टिवल पहुंचीं ऐश्वर्या

एंटरटेनमेंट डेस्क : Aishwarya Rai Cannes 2026 आखिरकार फैंस का लंबा इंतजार खत्म हो गया है और बॉलीवुड ब्यूटी ऐश्वर्या राय बच्चन का कान फिल्म फेस्टिवल 2026 से पहला लुक सामने आ चुका है। रेड कारपेट पर वह एक ड्रामैटिक इलेक्ट्रिक ब्लू स्कलप्टेड गाउन में बेहद स्टनिंग और खूबसूरत नजर आईं। ग्लोइंग मेकअप और अपनी मुस्कान के साथ जब ऐश्वर्या ने रेड कारपेट पर एंट्री ली, तो फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

वजन हुआ कम

ऐश्वर्या राय का नया लुक देखकर फैंस का कहना है कि वे हमेशा की तरह शानदार लग रही हैं। इस बार ऐश्वर्या का वजन पहले के मुकाबले काफी कम नजर आ रहा है और वह बेहद स्लिम लग रही हैं।Aishwarya Rai Cannes Look  रेड कारपेट पर उन्होंने पैपराजी को स्माइल दी, हाथ हिलाया, फ्लाइंग किस दिए और हाथों से हार्ट इमोजी बनाकर अपने सिग्नेचर पोज दिए।

सीक्वेंस के काम से तैयार किया गया गाउन

ऐश्वर्या का यह हैवी गाउन बारीक सीक्वेंस के काम से तैयार किया गया है, जिसे मशहूर भारतीय डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है। गाउन काफी भारी होने की वजह से वीडियो में ऐश्वर्या को चलने में थोड़ी दिक्कत होती भी दिखी। उन्होंने इस गाउन को मैचिंग कलर के दुपट्टे, साइड पार्टेड कर्ली बालों और डायमंड नेकपीस व ईयरिंग्स के साथ टीमअप कर अपने लुक को पूरा किया। हर साल की तरह इस बार भी वे अपनी बेटी आराध्या बच्चन को अपने साथ लेकर कान पहुंची हैं।

2002 से बन रही फेस्टिवल का हिस्सा

ऐश्वर्या राय साल 2002 से लगातार कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं और अपने अनोखे लुक्स से भारत को ग्लोबल स्टेज पर रिप्रेजेंट कर रही हैं। हालांकि भारत से कई अन्य हसीनाएं भी कान के रेड कारपेट पर वॉक कर चुकी हैं लेकिन हर साल फैंस उनके लुक को देखने के लिए नजरें गड़ाए बैठे रहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.