MP Weather Update : एमपी में गर्मी का टॉर्चर! ग्वालियर-चंबल समेत 4 संभागों में हीट वेव का प्रकोप, 10 से ज्यादा शहरों में पारा 44 के पार

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। मौसम विभाग ने 42 जिलों में हीटवेव अलर्ट और टीकमगढ़, पन्ना व छतरपुर में रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

MP Weather Update : एमपी में गर्मी का टॉर्चर! ग्वालियर-चंबल समेत 4 संभागों में हीट वेव का प्रकोप, 10 से ज्यादा शहरों में पारा 44 के पार

MP Weather Update / Credit : AI GENERATED

Modified Date: May 23, 2026 / 08:56 am IST
Published Date: May 23, 2026 8:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी
  • नौगांव में तापमान 46.8°C तक पहुंचा
  • मौसम विभाग ने लोगों को घर में रहने की सलाह दी

भोपाल: MP Weather Update मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और तपिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इसमें से टीकमगढ़, पन्ना और छतरपुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहाँ हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं।

इन ज़िलों में दिख रहा सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई संभाग इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। IMD Advisory MP Summer सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग में देखने को मिल रहा है, जहाँ लगातार हीट वेव चल रही है। प्रदेश में लगातार चौथे दिन छतरपुर जिले के नौगांव और खजुराहो सबसे गर्म इलाके दर्ज किए गए हैं।

10 ज़िलों में पारा पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस

तापमान की बात करें तो नौगांव में पारा 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि खजुराहो में 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

MP Weather Updates 2026 लोगों को दी गई ये सलाह

प्रदेश में लगातार बढ़ते पारे और लू के इन हालातों को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी 42 जिलों के इस अलर्ट और 3 जिलों के रेड अलर्ट को देखते हुए लोगों से अपील की गई है की वह काम से काम घर से बहार निकले और पानी का सेवन करते रहे।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.