पिटाई से बुजुर्ग महिला की मौत

पिटाई से बुजुर्ग महिला की मौत

पिटाई से बुजुर्ग महिला की मौत
Modified Date: September 17, 2026 / 07:34 pm IST
Published Date: September 17, 2026 7:34 pm IST

मिर्जापुर (उप्र), 17 सितंबर (भाषा) मिर्जापुर जिले के जिगना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कथित तौर पर डंडे से पिटाई के कारण घायल एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अंकित दुबे ने अज्ञात कारणों से निदयरा देवी नामक 70 वर्षीय एक महिला को डंडे से मारा-पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बयान के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे रमाकांत पाल एवं तेरसू नामक रिश्तेदारों के साथ भी अंकित ने मारपीट की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिजन घायल निदयरा देवी को अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी अंकित दुबे को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं. सलीम संतोष

संतोष


लेखक के बारे में