बिजनौर में गंगा नदी से दो अज्ञात शव बरामद

बिजनौर में गंगा नदी से दो अज्ञात शव बरामद

बिजनौर में गंगा नदी से दो अज्ञात शव बरामद
Modified Date: September 17, 2026 / 06:55 pm IST
Published Date: September 17, 2026 6:55 pm IST

बिजनौर (उप्र), 17 सितंबर (भाषा) बिजनौर जिले के दारानगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को गंगा नदी से दो अज्ञात शव (एक महिला और एक पुरुष) बरामद किए गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय पांडे ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन दोनों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच होने का अनुमान है।

पुलिस को संदेह है कि शव लगभग चार से पांच दिन पुराने हैं और संभवतः कहीं और से बहकर नीचे आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान स्थापित करने के प्रयास जारी हैं, जबकि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

भाषा सं जफर

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में