चित्रकूट में खाली भूखंड में विस्फोट, मानव अंग मिले
चित्रकूट में खाली भूखंड में विस्फोट, मानव अंग मिले
बांदा (उप्र), 14 सितंबर (भाषा) चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव में एक खाली भूखंड में विस्फोट के दो दिन बाद सोमवार को मानव अंग मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भूखंड में भीषण विस्फोट शनिवार की शाम हुआ था, लेकिन अलग-अलग स्थानों में बिखरे पड़े दो मानव पैर सोमवार को बरामद हुए। अभी तक सिर और धड़ का पता नहीं चला।
चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव में खाली पड़े जगदीश गौतम के भूखंड से सोमवार को अलग-अलग जगहों में बिखरे पड़े दो मानव पैर बरामद हुए हैं। अभी तक सिर और धड़ का पता नहीं चला है।
उन्होंने बताया कि खाली पड़े इस भूखंड में शनिवार की शाम करीब छह बजे भीषण विस्फोट होने की आवाज सुनी गई थी, लेकिन उसे आकाशीय बिजली या शिकार के लिए विस्फोट किए जाने की आशंका के चलते गंभीरता से नहीं लिया गया था।
एसपी ने बताया कि जगदीश गौतम के ‘केयर टेकर’ और अन्य ग्रामीणों से खाली भूखंड में सोमवार को मानव अंग पड़े होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की और अलग-अलग स्थानों से दो मानव पैर बिखरे बरामद किए, लेकिन सिर और धड़ का अभी तक पता नहीं चला है।
सिंह ने बताया कि विस्फोट की वजह से गहरा गड्ढा हो गया है और जली हुई टी शर्ट के टुकड़े भी मिले हैं। विस्फोट से पेड़ की पत्तियां भी जली हैं।
एसपी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोटक रखने वाला व्यक्ति ही इसका शिकार हो गया होगा। आस पास लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई, लेकिन अभी तक किसी ने यह नहीं बताया कि उसके परिवार का कोई सदस्य गायब है।
सिंह ने बताया कि खाली भूखंड में चारों तरफ ईंट की दीवारें हैं, विस्फोट से दीवार की कुछ ईंटें भी उखड़ी हैं। कई विशेषज्ञ टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
भाषा सं आनन्द धीरज
धीरज

Facebook


