खेत में पानी डालते समय करंट लगने से किसान की मौत

खेत में पानी डालते समय करंट लगने से किसान की मौत

खेत में पानी डालते समय करंट लगने से किसान की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 20, 2022 5:44 pm IST

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), 20 अप्रैल (भाषा) फिरोजाबाद जिले के टूंडला इलाके में खेत में पानी डालते समय वहां पड़े हाई वोल्टेज तार से करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई।

टूंडला के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि टूंडला थाना क्षेत्र के उलाऊ गांव निवासी किसान महेश कुमार (52) मंगलवार देर रात खेत में सिंचाई के लिए पानी डाल रहा था। तभी खेत में छुट्टा जानवरों को रोकने के लिए लगी बाड़ में 11,000 वोल्ट का करंट आ जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

उन्होंने बताया कि परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में