किसानों को अपना असली हितैषी पहचानने की जरूरत : जयंत
किसानों को अपना असली हितैषी पहचानने की जरूरत : जयंत
सहारनपुर (उप्र), तीन सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सपा के लोग अब किसानों और खेती का विरोध करते—करते अब पार्टी संस्थापक चौधरी अजित सिंह का भी विरोध करने लगे हैं।
जयंत ने कहा कि किसानों को यह पहचानने की जरूरत है कि उनका असल हितैषी कौन है।
चौधरी ने सहारनपुर के रामपुर मनिहारान स्थित गोचर इण्टर कालेज परिसर मे स्वाभिमान रैली को सम्बोधित करते हुए कहा, ”आज किसान को यह पहचानने की जरूरत है कि उनका हिमायती और पक्षधर कौन है। हमारा किसान बहुमत में है और उसके बल पर ही सरकारें बनती—बिगड़ती हैं लेकिन देश की कठोर हकीकत यह है कि राजनीतिक गलियारे में किसान की लाबी कमजोर है, इसलिये किसानों को अपना मजबूत वकील चुनना होगा।
उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की स्थिति को लेकर उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात हुई है जिसमें उनसे गन्ना नियन्त्रण प्रणाली बनाने को लेकर बातचीत हुई।
चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि सत्ता और व्यवस्था के खिलाफ खडे होने वालो के लिये योगी बेहद सख्त हैं लेकिन किसान के लिये उनका दिल बहुत नरम है।
भाषा सं. सलीम
रंजन
रंजन

Facebook


