Home » Uttar Pradesh » Cyber Crime Bust in Fatehpur: Fake Marriage Scam Gang Arrested
Fatehpur Fake Matrimonial Fraud : सुंदर चेहरा, मीठी बातें और फिर गायब! मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर हसीनाएं कर रही थीं ऐसा काम, पुलिस भी रह गई दंग
Ads
फतेहपुर में साइबर क्राइम पुलिस ने शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा। 6 आरोपियों में 3 महिलाएं शामिल हैं और भारी मात्रा में मोबाइल, सिम कार्ड और कंप्यूटर बरामद हुए।
फतेहपुर : Fatehpur Fake Matrimonial Fraud यूपी के फतेहपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह को पकड़ा है। यह गिरोह ‘शादी.कॉम’ जैसी बड़ी साइटों के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था। पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, 144 सिम कार्ड, लैपटॉप और कंप्यूटर बरामद हुए हैं।
शादी कराने के नाम पर लूट
दरअसल जांच के दौरान पता चला कि राधानगर के देवीगंज इलाके में एक किराए के कमरे से फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। ये लोग ‘uniquerishtey.com’ नाम की एक वेबसाइट के जरिए उन लोगों का नंबर जुटाते थे जो शादी करना चाहते थे। इसके बाद उन्हें अलग-अलग स्कीम बताकर फंसाया जाता था।
पैसे मिलते ही हो जाते थे गायब
ये ठग लोगों से 2,999 रुपये से लेकर 19,999 रुपये तक वसूलते थे। पैसे लेने के लिए ये क्यूआर कोड का इस्तेमाल करते थे। Fatehpur Cyber Crime भरोसा जीतने के लिए ये व्हाट्सएप पर युवक-युवतियों की फर्जी फोटो भेजते थे और झूठी बातें करवाते थे। जैसे ही पीड़ित व्यक्ति पैसे दे देता, ये लोग अपना फोन बंद कर लेते और उससे रिश्ता तोड़ देते थे। यह खेल पिछले डेढ़ साल से चल रहा था।
देशभर में फैला था जाल
एसपी फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि यह गिरोह केवल यूपी ही नहीं, बल्कि दिल्ली, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लोगों को भी अपना शिकार बना चुका है। इन आरोपियों पर देश के अलग-अलग हिस्सों में 17 से ज्यादा केस दर्ज हैं। पुलिस की साइबर टीम काफी समय से इनके पीछे लगी थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन लोगों को इतनी बड़ी संख्या में फर्जी सिम कार्ड कौन सप्लाई करता था। फ़िलहाल गिरोह का मुख्य सरगना आगरा का रहने वाला अमित है, जो छिपकर इस पूरे नेटवर्क को चला रहा था और अब पुलिस अब उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।