iQOO Pad 5c Launched: iQOO ने लॉन्च किया 10,000mAh बैटरी वाला टैबलेट, फीचर्स ऐसे कि नजरें हटाना मुश्किल, जानिए कितनी है कीमत!

Ads

iQOO Pad 5c Launched: iQOO ने चीन में अपना नया मिड-रेंज टैबलेट iQOO Pad 5c लॉन्च कर दिया है। इसमें 12.1 इंच का 2.8K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह 10,000mAh बैटरी, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 2,699 रखी गई है।

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 05:46 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 05:48 PM IST

(iQOO Pad 5c Launched/ Image Credit: iQOO)

HIGHLIGHTS
  • iQOO Pad 5c मिड-रेंज टैबलेट लॉन्च
  • 12.1-इंच 2.8K डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट
  • Snapdragon 8s Gen 3 पावरफुल प्रोसेसर

नई दिल्ली: iQOO Pad 5c Launched: Vivo के सब ब्रांड iQOO ने अपना नया टैबलेट iQOO Pad 5c चीन में लॉन्च कर दिया है। यह मिड-रेंज टैबलेट है। जिसे कंपनी ने दो कलर ऑप्शन और तीन अलग-अलग रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है। यह डिवाइस देखने में प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल हार्डवेयर के साथ आता है जो इसे इस सेगमेंट में खास बनाता है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस फीचर्स (Display and Performance Features)

iQOO Pad 5c में 12.1 इंच का 2.8K LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। यह स्क्रीन स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देती है जो गेमिंग और वीडियो देखने के लिए बेहतर है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह टैबलेट 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के विकल्प के साथ आता है। जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है।

बैटरी और कैमरा डिटेल्स (Battery and Camera Details)

इस टैबलेट में कंपनी ने 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी है जो लंबे समय तक बैकअप देती है। दावा किया गया है कि यह वीडियो प्लेबैक में करीब 12 घंटे से ज्यादा चल सकता है। कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें क्वाड-स्पीकर सिस्टम भी दिया गया है जो बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

कीमत और अन्य फीचर्स (Price and Other Features)

iQOO Pad 5c को चीन में अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका बेस मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। जिसकी कीमत लगभग CNY 2,699 यानी करीब 38,000 रुपये है। वहीं टॉप वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ CNY 3,499 यानी करीब 49,000 रुपये में उपलब्ध है। यह टैबलेट Gray Crystal और Silver Wing कलर ऑप्शन में मिलता है और इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

iQOO Pad 5c किसने लॉन्च किया है?

iQOO Pad 5c को Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने लॉन्च किया है।

iQOO Pad 5c में कौन-सा प्रोसेसर दिया गया है?

इसमें Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

टैबलेट की बैटरी कितनी है?

इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

iQOO Pad 5c की शुरुआती कीमत क्या है?

इसकी शुरुआती कीमत लगभग CNY 2,699 (करीब 38,000 रुपये) है।