MP Govt Employees Promotion: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर.. मध्यप्रदेश में शुरू हुआ प्रमोशन, इतने लोगों को एक साथ मिली पदोन्नति

Ads

सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर.. मध्यप्रदेश में शुरू हुआ प्रमोशन, MP Government Employee Promotion Order Issued

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 07:00 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 07:20 PM IST
HIGHLIGHTS
  • विधानसभा सचिवालय में 5 अधिकारी अवर सचिव पद पर पदोन्नत।
  • राजेंद्र वर्मा समेत 5 अधिकारियों को मिला प्रमोशन।
  • पदोन्नति के बाद नियमानुसार पदस्थापना होगी।

भोपाल। MP Govt Employees Promotion: मध्यप्रदेश में अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने अवर सचिव के रिक्त पदों पर पांच अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों में खुशी का माहौल है।

MP Govt Employees Promotion: विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजेंद्र वर्मा, रविंद्र नाथ दुबे, नरेंद्र कुमार मिश्रा, मोहन लाल मनवानी और माधव दफ्तरी को अवर सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। सभी अधिकारियों को रिक्त पदों के विरुद्ध यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया गया है कि पदोन्नति के बाद संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार पदस्थापना एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

ये भी पढ़ें

MP विधानसभा सचिवालय ने कितने अधिकारियों को पदोन्नति दी है?

पांच अधिकारियों को अवर सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है।

किन अधिकारियों को अवर सचिव बनाया गया है?

राजेंद्र वर्मा, रविंद्र नाथ दुबे, नरेंद्र कुमार मिश्रा, मोहन लाल मनवानी और माधव दफ्तरी को पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नति किस पद पर की गई है?

सभी अधिकारियों को अवर सचिव के रिक्त पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

पदोन्नति के बाद आगे क्या प्रक्रिया होगी?

पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना और अन्य प्रशासनिक औपचारिकताएं नियमानुसार पूरी की जाएंगी।

इस पदोन्नति का क्या महत्व है?

इसे मध्यप्रदेश में लंबित पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।