Kanpur House Collapsed News: लगातार बारिश से ढहा मकान, तीन बेटियों समेत परिवार के इतने लोगों की हुई मौत, इलाके में शोक का माहौल

Kanpur House Collapsed News: कानपुर जिले के साढ़ क्षेत्र में एक कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर 4 लोगों की मौत हो गई।

Kanpur House Collapsed News: लगातार बारिश से ढहा मकान, तीन बेटियों समेत परिवार के इतने लोगों की हुई मौत, इलाके में शोक का माहौल

Kanpur House Collapsed News/image: Social Media

Modified Date: September 6, 2026 / 04:37 pm IST
Published Date: September 6, 2026 4:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कानपुर जिले के साढ़ क्षेत्र में एक कच्चा मकान ढह गया।
  • हादसे में मलबे में दबकर 4 लोगों की मौत हो गई।
  • मरने वालों में तीन बेटियां और उनके पिता शामिल है।

Kanpur House Collapsed News: कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के साढ़ क्षेत्र में एक कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि, साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में पूर्वाह्न करीब 11 बजे बारिश के दौरान एक परिवार का कच्चा घर ढहने से मुकेश कुमार (45) और उनकी बेटियों माया (17), नीतू (सात) और पल्लवी (पांच) की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि हादसे में मुकेश की एक अन्य बेटी काजल (20) गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस आयुक्त रघुबीर  लाल ने बताया कि घर ढहने के सही कारणों की जांच की जा रही है। इस बीच, मुकेश के चचेरे भाई तेज बहादुर सिंह ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घर ढहने के बाद परिवार ने साढ़ पुलिस को कई बार फोन किया, लेकिन शुरू में उनके फोन का कोई जवाब नहीं मिला। (Kanpur House Collapsed News) उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को खुद ही बचाव कार्य शुरू करना पड़ा और मलबे में दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकालने के लिए उन्होंने लगभग दो घंटे तक काम किया।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Kanpur House Collapsed News:  परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि इलाज में देरी हुई क्योंकि पीड़ितों को वहां लाए जाने के समय कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं था। उन्होंने कथित खामियों की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिवार के अनुसार, काजल की शादी दिसंबर में होने वाली थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.