उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में करंट लगने से पिता की मौत, बेटा झुलसा
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में करंट लगने से पिता की मौत, बेटा झुलसा
भदोही (उत्तर प्रदेश), 27 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई क्षेत्र में बुधवार तड़के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा उसका बेटा गम्भीर रूप से झुलस गया।
औराई के तहसीलदार सुनील कुमार सरोज ने बताया कि मंगलवार देर रात औराई क्षेत्र के बाबूसराय गांव में तेज़ हवा और बारिश के चलते बिजली का तार पारस नाथ पटेल (54) नामक व्यक्ति के घर के सामने गिर गया था।
सरोज ने बताया कि एक डंडे से हटाने की कोशिश करने के दौरान तार उछलकर उसके सीने से चिपक गया और उसे करंट लग गया । उन्होंने बताया कि करंट से तड़पता देख पटेल के बेटे शिव कुमार (24) ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे वह वह भी झुलस गया।
उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने गम्भीर रूप से झुलसे पिता-पुत्र को पास के अस्पताल पहुंचाया जहां पारस नाथ की मौत हो गई, शिव कुमार को वाराणसी के शिव प्रसाद गुप्त राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है।
सरोज ने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है।
भाषा सं सलीम
रंजन
रंजन

Facebook


