UP Crime News/Photo Creadit: Social Media
बिजनौर। Father Rapes Daughter: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बाप बेटी के रिश्ते को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है, जिले के मंडावली थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक घटना के कुछ माह बाद किशोरी (Father Rapes Daughter) के गर्भवती होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। मंडावली थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता को सुरक्षा और सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर लाया गया है।
पीड़िता ने बताया कि करीब पांच-छह महीने पहले रात में वह कमरे में अकेली सो रही थी। तभी पिता कमरे में आए और उसके साथ दुष्कर्म (Bijnor Minor Girl Rape Case) किया। मुंह दबाए जाने के कारण शोर भी नहीं मचा सकी। घटना के अगले दिन उसने मां को पूरी बात बताई, लेकिन पिता ने उसे ही झूठा ठहरा दिया। दुष्कर्म के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। जिसके बाद पिता की गंदी हरकत का घिनौना सच सबके सामने आ गया।
Father Rapes Daughter News पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आकांक्षा गौतम ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण भी करा लिया गया है। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें