UP Police Suspended: रेड मारने गई पुलिस खुद फंस गई कार्रवाई में, दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें पूरा मामला /image: Social Media
बिजनौर। UP Police Suspended News: बिजनौर जिले में कथित तौर पर उच्चाधिकारियों को बिना बताए हरियाणा में छापे मारने के मामले में एक उप निरीक्षक (दारोगा) समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित (5 Policemen Suspended) कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार छापे के दौरान एक गैंगस्टर ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
UP Police Suspended News पुलिस अधीक्षक (एसपी) केके विश्नोई ने रविवार को बताया कि थाना नांगल पुलिस को एक मामले में तिसोतरा निवासी पंकज की तलाश थी। उसकी लोकेशन गुरुग्राम (Gurugram Police Raid), हरियाणा में मिली।
Police Suspension News पुलिस के मुताबिक दारोगा हरस्वरूप शर्मा चार सिपाहियों के साथ गुरुग्राम सेक्टर-14 में एक मकान पर पहुंचे। उनके साथ गुरुग्राम पुलिस भी थी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद तिसोतरा के ही गैंगस्टर डिकेंद्र पाल (24) ने खुद को गोली मार ली। पुलिस ( Bijnor Police Action) ने मौके से वांछित पंकज को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने कहा कि बिना सूचना दिए दूसरे राज्य में छापे मारने के लिए दारोगा समेत पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें