बलिया (उप्र), 14 मार्च (भाषा) बलिया जिले के बैरिया थानाक्षेत्र में पुलिस ने 18 दिन पहले शादी के बंधन में बंधी एक नवविवाहिता को उसके ससुराल से भगाने वाले उसके कथित प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार बैरिया थानाक्षेत्र के टोला शिवन राय गांव के राज कुमार सिंह की तहरीर पर शुक्रवार को रामपुर टोला गांव के राहुल सिंह के विरुद्ध विवाहिता को फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि राज कुमार सिंह की शादी 19 फरवरी को रामपुर टोला गांव के बिहारी सिंह की पुत्री वंदना सिंह से हुई जिसके बाद वह (वंदना) ससुराल आ गई।
उसने बताया कि 10 मार्च को अपरान्ह चार बजे राहुल आया और वंदना को मोटरसाइकिल पर लेकर चला गया।
थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं आनन्द
राजकुमार
राजकुमार