Jahangir Khan Wife Arrested : थाने पर हमले की मास्टरमाइंड निकली TMC नेता की पत्नी, पूर्व विधायक पति को पुलिस कस्टडी से भगाने के लिए रची थी साजिश, अब खुद पहुंची जेल

Ads

दक्षिण 24 परगना में फाल्टा पुलिस स्टेशन पर हुए हिंसक हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि उसने पति को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के लिए हमले की पूरी साजिश रची थी।

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 06:14 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 06:16 PM IST

Jahangir Khan Wife Arrested / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • फाल्टा पुलिस स्टेशन पर हुए हिंसक हमले में बड़ा खुलासा।
  • TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार।
  • TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार।

दक्षिण 24 परगना: Jahangir Khan Wife Arrestedपश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फाल्टा पुलिस स्टेशन पर हुए हिंसक हमले और आपराधिक मामलों के आरोपी टीएमसी नेता जहांगीर खान को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रचने के आरोप में उसकी पत्नी रेजिना बीबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले तीन दिनों से फरार चल रही रेजिना को पुलिस ने जुलपिया इलाके से दबोचा है। पुलिस के अनुसार, रेजिना बीबी ही इस पूरे थाने पर हुए हमले की मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड है।

पति को छुड़ाने के लिए बनाया प्लान

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हिंसा से ठीक एक दिन पहले रेजिना बीबी की अगुवाई में एक गुप्त बैठक हुई थी। इस बैठक में पुलिस स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर समर्थकों को इकट्ठा करने और फिर एक सोची-समझी चल के बाद थाने तक मार्च करने का प्लान बनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य फाल्टा में दोबारा हुए चुनाव के दौरान नेपाल सीमा से गिरफ्तार किए गए तृणमूल नेता जहांगीर खान को जबरन पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाना था।

पुलिस की गाड़ियों में की जमकर तोड़ फोड़

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की और थाने में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद केंद्रीय बलों को तैनात कर लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस दौरान कई उपद्रवियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पास के तालाबों में छलांग लगा दी थी। आपकों बता दें की यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद हुई है।

Falta Re-polling Violence Case आरोपियों की संख्या बढ़कर 26

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री ने साफ चेतावनी दी थी कि राज्य में “गुंडागर्दी या उग्रवाद” बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान जहांगीर खान ने खुद को फिल्म ‘पुष्पा’ का किरदार बताते हुए कहा था कि वह “झुकेंगे नहीं”, लेकिन चुनावों में टीएमसी की हार और दोबारा मतदान के आदेश के बाद वह मैदान से हट गए थे और चौथे नंबर पर रहे थे। रेजिना बीबी की इस गिरफ्तारी के साथ ही इस पूरे हिंसक मामले में गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

इन गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

Regina Bibi Arrested South 24 Parganas पुलिस ने आरोपी रेजिना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता2023, आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव्स एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपी महिला को दक्षिण 24 परगना जिला अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-