MPPSC Mains 2025 New Schedule : MPPSC मेन्स 2025 का शेड्यूल अचानक बदला! UPSC परीक्षा से टकरा रही थीं तारीखें, अब इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

Ads

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। UPSC मेन्स परीक्षा से तारीखों के टकराव को देखते हुए अब MPPSC मेन्स परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी।

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 06:55 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 06:55 PM IST

MPPSC Mains 2025 New Schedule / Image Source : ai

HIGHLIGHTS
  • MPPSC ने मेन्स 2025 का नया शेड्यूल जारी किया।
  • परीक्षा अब 8 अगस्त से 13 अगस्त तक होगी।
  • UPSC मेन्स से टकराव के कारण बदली गई तारीखें।

भोपाल : MPPSC Mains 2025 New Schedule :  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा मेन्स 2025 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, आयोग द्वारा 19 जून को जारी किए गए पुराने शेड्यूल की तारीखें यूपीएससी मेन्स परीक्षा से टकरा रही थीं अब आयोग ने शनिवार 20 जून को नया टाइम-टेबल जारी कर दिया। अब यह परीक्षा अपने तय समय से पहले यानी 8 अगस्त से 13 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।

नए शेड्यूल

आयोग द्वारा जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार, मेन्स परीक्षा की नई तारीखें इस प्रकार तय की गई हैं

  • 8 अगस्त: सामान्य अध्ययन (प्रथम प्रश्नपत्र)
  • 9 अगस्त: सामान्य अध्ययन (द्वितीय प्रश्नपत्र)
  • 10 अगस्त: सामान्य अध्ययन (तृतीय प्रश्नपत्र)
  • 11 अगस्त: सामान्य अध्ययन (चतुर्थ प्रश्नपत्र)
  • 12 अगस्त: सामान्य हिंदी
  • 13 अगस्त: हिंदी निबंध

25 जून से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया

परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेगी, जबकि उम्मीदवार 3 अगस्त से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। गौरतलब है कि इस परीक्षा में कुल 158 पद हैं, जिसके लिए करीब 4,694 उम्मीदवार पिछले एक साल से मुख्य परीक्षा के शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे। पूर्व में यह परीक्षा 17 से 22 अगस्त तक होनी थी, लेकिन 21 अगस्त से शुरू हो रही यूपीएससी मुख्य परीक्षा के कारण इसके आखिरी दो पेपर क्लैश हो रहे थे।

इन्हें भी पढ़ें:-