UP News: घर में इस हाल में मिली फर्स्ट ईयर की छात्रा, देखकर परिजन भी रह गए हैरान, बुलानी पड़ गई पुलिस
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में मंगलवार को एक 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा का शव घर के अंदर पाया गया।
UP News/ Image Source: IBC24
- लखनऊ में 18 साल की छात्रा ने की आत्महत्या।
- घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला छात्रा का शव।
- पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में मंगलवार को एक 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा का शव घर के अंदर पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए छात्रा के आत्महत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना जानकीपुरम थाना क्षेत्र के वशिष्ठ पुरम में हुई। पुलिस ने बताया कि उन्हें आधिकारिक माध्यमों से सूचना मिली थी कि एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगा ली है।
फंदे से लटका था छात्रा का शव
UP News: पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही भिटौली क्रॉसिंग चौकी प्रभारी के नेतृत्व में एक महिला उपनिरीक्षक के साथ पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान उपासना शील (18) के रूप में हुई है, जो जानकीपुरम एक्सटेंशन में ठाकुर पब्लिक स्कूल के पास स्थित वशिष्ठ पुरम की निवासी थी। परिवार के सदस्यों के अनुसार, उपासना को आखिरी बार सोमवार रात 11 बजे से आधी रात के बीच सामान्य अवस्था में देखा गया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे जब उसके कमरे का दरवाजा खोला गया तो उसका शव दुपट्टे से बनाए गए फंदे से लटका था। फंदे का एक सिरा पंखे से बंधा था।
छात्रा का चल रहा था इलाज
UP News: पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने फंदा काटकर शव को नीचे उतारा, लेकिन वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। प्रारंभिक जांच और परिवार द्वारा दी गई जानकारी से पता चला है कि, छात्रा अवसाद का इलाज करा रही थी। उन्होंने बताया कि वह महर्षि विश्वविद्यालय में बीए मनोविज्ञान प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Couple Viral Video: मंदिर परिसर में कुर्सी पर सेक्स करने लगे प्रेमी प्रेमिका, किसी ने रिकॉर्ड करके वायरल कर दी पूरी फिल्म
- Free Fire Max Today Redeem Codes: आज के फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड से जीतें दुर्लभ स्किन और ढेर सारे डायमंड, उठाएं गेमिंग का असली मजा!
- Aniruddhacharya FIR Case: ‘लड़कियां चार जगह मुंह मारती हैं…’ कथित बयान पर बुरा फंस गए ‘पूकी बाबा’, अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ FIR का आदेश!”

Facebook


