पूर्व मंत्री मोहसिन रजा बने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

पूर्व मंत्री मोहसिन रजा बने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

पूर्व मंत्री मोहसिन रजा बने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष
Modified Date: September 8, 2026 / 11:32 pm IST
Published Date: September 8, 2026 11:32 pm IST

लखनऊ, आठ सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रजा को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव संयुक्ता समद्दार ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

अधिसूचना के अनुसार अध्यक्ष सहित नौ सदस्यीय आयोग का गठन किया गया है, जिसका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष तक रहेगा।

आयोग में अध्यक्ष मोहसिन रजा के अलावा संदीप जैन, अंशुमान कुमार सिंह मैसी, सरदार हरप्रीत सिंह बेदी, मोहम्मद असलम, सरदार परविंदर सिंह, नेहा खान, सैयद सिराज अब्बास रिजवी और रुमाना सिद्दीकी को सदस्य नामित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मोहसिन रजा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 में बनी भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री थे और विधान परिषद के सदस्य के रूप में नामित किए गए थे।

भाषा आनन्द सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में