Anganwadi Workers News: 12 हजार मानदेय और 5 लाख तक कैशलेस इलाज की घोषणा से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, सीएम को दिया धन्यवाद, बोलीं- ‘परिवार के लिए बड़ी राहत’

Anganwadi Workers News: 12 हजार मानदेय और 5 लाख तक कैशलेस इलाज की घोषणा से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, सीएम को दिया धन्यवाद, बोलीं- 'परिवार के लिए बड़ी राहत'

Anganwadi Workers News: 12 हजार मानदेय और 5 लाख तक कैशलेस इलाज की घोषणा से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, सीएम को दिया धन्यवाद, बोलीं- ‘परिवार के लिए बड़ी राहत’

Anganwadi Workers News: 12 हजार मानदेय और 5 लाख तक कैशलेस इलाज की घोषणा से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, सीएम को दिया धन्यवाद, बोलीं- 'परिवार के लिए बड़ी राहत' /image: Social Media X

Modified Date: September 8, 2026 / 10:49 pm IST
Published Date: September 8, 2026 10:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 हुआ
  • सहायिकाओं का मानदेय ₹4,000 से बढ़कर ₹6,000 किया गया
  • परिवार को ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी

लखनऊAnganwadi Workers News: प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की घोषणा से उनमें खुशी की लहर है। कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने इसे अपने श्रम और जिम्मेदारियों के सम्मान के साथ-साथ परिवार के लिए बड़ी राहत बताया है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय आठ हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये (Anganwadi Worker Salary 12000) और सहायिकाओं का चार हजार रुपये से बढ़ाकर छह हजार रुपये (UP Anganwadi Salary Hike) करने की घोषणा की। साथ ही कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और उनके परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज (Anganwadi Cashless Treatment) की सुविधा देने का भी एलान किया। सरकार की इस घोषणा को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यकत्रियों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

बच्चों व महिलाओं तक योजनाएं पहुंचाने में अहम भूमिका

Anganwadi Workers News मीरजापुर के आंगनबाड़ी केंद्र चिल्ह तृतीय की कार्यकर्ताओं विद्यादेवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से लेकर महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने तक कार्यकत्रियां जिम्मेदारी निभाती हैं। मानदेय बढ़ने से बहुत खुशी हुई है। सरकार ने कैशलेस इलाज की सुविधा से जोड़कर उनके श्रम का सम्मान किया है।

सहायिकाओं में भी बढ़ा उत्साह (Anganwadi Family Health Benefits)

मीरजापुर के आंगनबाड़ी केंद्र मलाधरपुर प्रथम की सहायिका क्रांति देवी ने कहा कि मानदेय बढ़ने और कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की घोषणा से उनके जैसी हजारों सहायिकाओं में उत्साह बढ़ा है। सरकार का यह कदम उनके परिवार के लिए भी राहत और खुशी लेकर आया है। बढ़ा हुआ मानदेय घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मददगार होगा।

आंगनवाड़ी केंद्र अमोई द्वितीय की कार्यकर्ता संजीता देवी ने कहा कि मानदेय बढ़ने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने से उन्हें अपने दायित्वों को और बेहतर ढंग से निभाने की प्रेरणा मिलेगी।

जिम्मेदारी निभाने का उत्साह और बढ़ा

Anganwadi Workers News मेरठ की नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राखी ने कहा कि नियुक्ति मिलना उनके लिए बेहद खुशी का पल है। इसके साथ सरकार ने मानदेय बढ़ाकर और परिवार के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा देकर बड़ी राहत दी है। इससे जिम्मेदारी निभाने का उत्साह और बढ़ा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता ने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी सभी के लिए बड़ी खुशी की बात है। परिवार के लिए पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलना भी बड़ी राहत है। सरकार ने उनकी मेहनत और जिम्मेदारियों को समझा है।

कार्यकत्री बबीता ने कहा कि सरकार ने मानदेय बढ़ाने के साथ परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा की भी चिंता की है। तीन साड़ियां मिलने से भी सुविधा होगी। इन फैसलों से सम्मान और भरोसा दोनों मिला है। मनोरमा ने कहा कि परिवार के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा से चिंता कम हुई है। राजकली ने कहा कि योगी सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मेहनत को सम्मान दिया है।

इन्हें भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.