मेरठ में एक्सप्रेसवे पर स्टंट और टोल कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में चार गिरफ्तार

मेरठ में एक्सप्रेसवे पर स्टंट और टोल कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में चार गिरफ्तार

मेरठ में एक्सप्रेसवे पर स्टंट और टोल कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में चार गिरफ्तार
Modified Date: May 28, 2026 / 10:34 pm IST
Published Date: May 28, 2026 10:34 pm IST

मेरठ, 28 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर खतरनाक स्टंट करने, गलत दिशा में वाहन चलाने और टोल प्लाजा कर्मचारियों से अभद्रता करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 27 मई की रात करीब एक बजे खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खड़खड़ी टोल प्लाजा पर हुई, जहां आरोपियों ने लगभग 200 मीटर तक लापरवाही से लग्जरी वाहन चलाते हुए वीडियो और फोटो भी बनाए।

आरोप है कि युवकों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों से अभद्रता की और टोल शुल्क देने से भी इनकार कर दिया।

खड़खड़ी टोल प्लाजा के परियोजना प्रबंधक अमित केतकर की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद तुरंत तीन टीमों का गठन किया गया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तनिष्क, हर्ष, युवराज और विक्रांत के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त दो महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी, एक महिंद्रा थार और एक हुंडई वेरना कार को जब्त कर लिया गया है।

भाषा

सं, राजेंद्र रवि कांत


लेखक के बारे में