बुलंदशहर में हत्या के जुर्म में चार लोगों को उम्रकैद

बुलंदशहर में हत्या के जुर्म में चार लोगों को उम्रकैद

बुलंदशहर में हत्या के जुर्म में चार लोगों को उम्रकैद
Modified Date: May 17, 2026 / 12:55 am IST
Published Date: May 17, 2026 12:55 am IST

बुलंदशहर (उप्र), 16 मई (भाषा) बुलंदशहर जिले की एक अदालत ने 2018 के हत्या के एक मामले में चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है तथा उनपर 1.10- 1.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन अधिकारी ने शनिवार यह जानकारी दी।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला अनूपशहर थाना क्षेत्र के ग्रामीण जोगेंद्र की हत्या से संबंधित है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी प्रवीण के बेटे का पैर जोगेंद्र के साथ मोटरसाइकिल दुर्घटना में टूट जाने के बाद दुश्मनी पैदा हो गई थी।

सिंह ने कहा कि आरोपी – प्रवीण, कुलवीर, छोटे और लाला उर्फ सतेंद्र – कथित तौर पर जोगेंद्र को किसी बहाने से अपने साथ ले गए और बाद में उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि जब जोगेंद्र देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

अभियोजक ने कहा, अगले दिन, एक ग्रामीण ने परिवार को सूचित किया कि आरोपियों ने कथित तौर पर जोगेंद्र की हत्या कर दी है और उसके शव को परिवार के खेत में नीम के पेड़ से लटका दिया है।

अनूपशहर थाने में 29 जुलाई 2018 को मामला दर्ज किया गया था।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में